Saturday, August 24, 2013

हजम करोड़ो कर गए.....

The word Octastich means Poem or Stanza of 8 lines. 

Here is one of the Octastich which i had mentioned many times during debates and extempores competition since childhood at state and national level and youth festivals for topics aligned to politics and others. And Its still relevant as of today!!  :)

हजम करोड़ो कर गए....


हजम करोड़ो कर गए , लेते नहीं डकार...
मंत्री बनकर लूटते ,  चोरो के सरदार ...
इन चोरो के सरदारों ने न बहुमत पूरा पाया ...
भ्रष्ट तरीको से संसद में अपना पैर जमाया ...
इन पारदर्शी नेताओं को न चिंता है न शर्म ...
रिश्वत इनका पेशा है और कुर्सी इनका धर्म !!




=    =    =    =    =    =    =    =    =    =    =    =      

अपराध भाव की व्यथा.....


अपराध भाव की व्यथा मिसरे बना गयी ..
अनुभूति आत्मग्लानी की गजले बना गयी ..
फुरसत तो हमे भी थी देश के लिए ...
पर पेट भर गया तो नींद आ गयी !!!!



=    =    =    =    =    =    =    =    =    =    =    =   

Just compiling thoughts : www.tapastiwari.com 

Note : The image taken from jnilive.mobi and p.twimg.com

Saturday, August 17, 2013

१५ अगस्त का दिन है कहता..... ~श्री अटलबिहारी वाजपेयी

Here is another thought provoking poem from Shri Atalbihari Vachpayee . No offence to any one, this poem still is too relevant.  Remembering and missing this multi talented personality.



 
१५ अगस्त का दिन है कहता, आज़ादी अभी अधूरी है.......

१५ अगस्त का दिन है कहता, आज़ादी अभी अधूरी है |
सपने सच होने बाकि है,रावि की शपथ न पूरी है ||
जिनकी लाशो पर पग रखकर आज़ादी भारत मे आई,
वो अबतक है खानाबदोश गम की काली बदली छाई |
कलकते के फूटपाथो पर जो अंधी पानी सहते है,
उनसे पूछो १५ अगस्त के बारे मे क्या कहते है,

हिंदू के नाते उनका दुःख सुनते यदि तुम्हे लज्जा आती,
तो सीमा के उस पार चलो सभ्यता जहा कुचली जाती |
इमांन जहा बेचा जाता इंसान ख़रीदा जाता है,
इस्लाम सिसकिया भरता है डॉलर मन मे मुस्काता है |
भूखो को गोली नंगो को हथियार पहनाये जाते है,
सूखे कंठो से जेहादी नारे लगवाए जाते है |
लाहोर कराची ढाका पर मातम की है काली छाया,
पख्तूनो पर गिलगित पर है गम्सीन गुलामी का साया |
बस इसीलिए तो कहता हू आज़ादी अभी अधूरी है,
कैसे उल्लास मनाऊ मैं थोड़े दिन की मज़बूरी है |

दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुन्ह अखंड बनायेंगे,
गिलगित से गारो पर्वत तक आज़ादी का पर्व मनाएंगे |
उस स्वणिर्म दिन के लिए आज से कमर कसे बलिदान करे,
जो पाया उसमे खो ना जाये जो खोया उसका ध्यान करे || 
जो पाया उसमे खो ना जाये जो खोया उसका ध्यान करे || 



Just compiling thoughts : www.tapastiwari.com

Note : The image of Sh Atalbihari has been taken from indiatoday.intoday.in